गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.7 प्रतिशत फिसले
व्यापारApril 30, 2026 4:04 PM

गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.7 प्रतिशत फिसले

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आने से वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। यह इस हफ्ते का दूसरा कारोबारी सत्र है जब घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 15 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

April 30, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मानव संपदा प्रबंधन (भर्ती एवं पदोन्नति) केंद्रीय कार्यालय में जोखिम प्रबंधन, वित्त एवं लेखा और ऋण में विशेषज्ञ श्रेणी में सहायक महाप्रबंधक (असिस्टेंट जनरल मैनेजर- स्केल V) के विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बाहरी तारीफ से ज्यादा काम में ईमानदारी महत्वपूर्ण, यही मेरे लिए 'ग्लोरी' है : दिव्येंदु

April 30, 2026 2:38 PM

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता दिव्येंदु जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज 'ग्लोरी' में नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने बताया कि वास्तव में ग्लोरी क्या है? अपनी कामयाबी और ‘ग्लोरी’ की परिभाषा को लेकर उन्होंने स्पष्ट तौर पर अपनी बात रखी है। अभिनेता का मानना है कि बाहरी तारीफ से ज्यादा काम में ईमानदारी महत्वपूर्ण है और यही उनके लिए असली ग्लोरी है।

आईपीएल 2026: रियान पराग पर 'वेपिंग' के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया

April 30, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते दिखे थे।

April 30, 2026 5:23 PM

सोमनाथ यात्रा का भव्य आगाज़, CM रेखा गुप्ता ने 1400 श्रद्धालुओं की ट्रेन को दिखाई हरी झंडी | Somnath

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-सोमनाथ यात्रा' का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आस्था, संस्कृति और गर्व का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा सोमनाथ मंदिर के 1,000 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है… आज हमने यहां से लगभग 1,400 श्रद्धालुओं को लेकर एक ट्रेन रवाना की है, जो सोमनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है…" कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आया। #SomnathYatra #SomnathSwabhimanParv #RekhaGupta #DelhiNews #SomnathTemple #HinduFaith #Gujarat #IndianRailways